VIDEO: भारतीय रेस्टोरेंट में भारतीय पोशाक पहनकर पहुंची महिला को अंदर जाने से किया मना
VIDEO: भारतीय रेस्टोरेंट में भारतीय पोशाक पहनकर पहुंची महिला को अंदर जाने से किया मना
Share:

मुंबई: मुंबई के वरली इलाके में अट्रिया मॉल में एक रेस्टोरेंट है जो इस समय चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जी दरअसल यहां अगर आप इंडियन ड्रेस पहनकर जाएंगे तो आपको गेट पर ही रोक दिया जाएगा और रेस्टोरेंट के अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। यहाँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसी वायरल वीडियो के प्रति लोग गुस्सा जता रहे है। जी दरअसल यहां एक महिला भारतीय परिधान में पहुंची तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में हिजाब (मुस्लिम महिलाओं द्वारा इस्तेमाल में लाया जाने वाला लिबास) डाल कर आई एक महिला ने जब रेस्टोरेंट के अंदर जाने की इच्छा जताई तो उन्हें रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने अंदर जाने से रोक दिया। केवल यही नहीं बल्कि अंदर नहीं जाने की वजह उन्होंने हिजाब को ही बताया। जी दरअसल रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बताया कि वह हिजाब और साड़ी जैसी भारतीय पोशाकों को पहन कर अंदर जाने की इजाजत नहीं देते हैं। यह सब कहते हुए इस रेस्टोरेंट के कर्मचारी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वहीं वह संबंधित महिला के दोस्त को यह वजह बता रहे हैं। बताया जा रहा है वरली के अट्रिया मॉल में रेस्टो बार टैप में यह घटना हुई है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही सोशल मीडिया में इस रेस्टोरेंट के ओनर और मैनेजर के ख़िलाफ़ गुस्सा जताया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, ‘भारत में सर्व धर्म समभाव है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों के सामने अपना लोहा मनवाया है। लेकिन अभी भी ऐसे लोग समाज में हैं, जो महिलाओं को डिक्टेट करना चाहते हैं कि वो क्या पहने और क्या नहीं? महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस पहनें तब भी टोका-टोकी, ट्रेडिशनल ड्रेस पहनें तब भी टोका-टोकी…महिलाएं आखिर कब अपनी मर्ज़ी से कपड़े पहन सकेंगी? कब अपनी मर्ज़ी से सांस ले सकेंगी?’ इस तरह से लगातार कई लोग अब ओनर और मैनेजर के ख़िलाफ़ गुस्सा दिखा रहे हैं।

VIDEO SOURCE: TV9BHARATVARSH

'शिया मुस्लिमों को ढूँढ-ढूँढ कर मार डालेंगे।।।', जानिए किसने दी ये धमकी

ऐतिहासिक ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

जिहादियों ने हिन्दुओं के गाँव के गाँव जला डाले और PM हसीना बांसुरी बजा रही - तस्लीमा नसरीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -