जन्मदिन पार्टी मनाने गई थी महिला, दोस्त ने किया दुष्कर्म
जन्मदिन पार्टी मनाने गई थी महिला, दोस्त ने किया दुष्कर्म
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ गए हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है। यहाँ के पॉश वर्ली इलाके में एक पांच सितारा होटल में बीते सोमवार को 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया गया है। इस मामले में आरोपी की पहचान अविन अग्रवाल के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार पीड़िता की बर्थडे पार्टी के दौरान आरोपी ने शराब में कुछ मिला दिया और उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब वर्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अब तक इस पूरे मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है यह घटना बीते सोमवार शाम की है जब आरोपी ने महिला का जन्मदिन मनाने के लिए वर्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक कमरा बुक किया था। पीड़िता का कहना है उसका जन्मदिन जुलाई के दूसरे सप्ताह में ही था, लेकिन दोनों लोग व्यस्त थे इस वजह से दोनों ने बीते सोमवार को जन्मदिन मनाने का फैसला किया। आगे पुलिस ने बताया कि दोनों कुछ महीने पहले डेटिंग एप पर मिले थे। पुलिस का कहना है होटल में आरोपी ने शुरू में चॉकलेट केक का ऑर्डर दिया, लेकिन जब उसे पता चला कि महिला को चॉकलेट पसंद नहीं तो उसने दूसरा केक मंगवाया।

उसके बाद दोनों ने एक साथ शराब पी, लेकिन महिला ने शक जताया कि उसकी शराब में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शराब पीते ही उसे नींद आने लगी थी। पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा कि जब उसे नींद आने लगी, तो आरोपी ने उसके साथ घिनौना काम किया। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी का विरोध करने के हालात में नहीं थी। इसी बीच वहां एक और लड़की आई, और फिर काफी बहस हुई। उसके बाद 30 साल की पीड़िता कैब बुक कर वर्सोवा अपने घर चली गई और पहुंचकर अपने रूममेट को घटना के बारे में बताया। उसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

महाराष्ट्र: स्कूल खुलते ही फूटा कोरोना बम, 613 बच्चे कोरोना संक्रमित

जानिए कहां है नागों का तीर्थ स्थान? जिसके दर्शनमात्र से खत्म होंगे सभी दोष

बारामुला में CRPF की टीम पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, चार जवान और एक आम नागरिक घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -