मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हाई टाइड की भी है चेतावनी
मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हाई टाइड की भी है चेतावनी
Share:

मुंबई: मुंबई में आज भी सुबह से बारिश होना शुरू हो गई है। मिली जानकारी के तहत कुर्ला, सायन, चेम्बूर, अंधेरी में तेज बारिश हो रही है। वहीँ दूसरी तरफ मौसम विभाग ने यह कह दिया है कि आज दिन भर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। जी दरअसल मानसून की पहली ही बारिश में मुंबई के हाल बेहाल हो गए थे। अब इसी बीच आज भी कई इलाकों में जल जमाव की आशंका जताई जा रही है।

आप सभी को बता दें कि मुंबई में बारिश के बीच हाईटाइड का भी अलर्ट है। आज यानी शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर मुंबई में हाई टाइड के आने की संभावना है और उस समय समुद्र में करीब साढ़े 4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। केवल यही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के 15 दलों को विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। हाल ही में एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने ट्वीट किया है जिसमे कहा गया है कि 4 दलों को रत्नागिरी, 2-2 दलों को मुंबई, सिंधुदुर्ग, पालघर, रायगढ़ और ठाणे में तथा एक दल को कुर्ला में तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि पहली ही बारिश के कारण कई इलाके जल मग्न हो गए हैं। यहाँ मुंबई के महीम इलाके में लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र के कोलाब में 23.4 मिलीमीटर और सांताक्रूज में 107.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

शादी के लिए सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने दाखिल की जमानत याचिका

नुसरत जहां के आरोपों के बाद निखिल जैन ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम पति और पत्नी के रूप में एकसाथ रहे...

15 जून से सैन फ्रांसिस्को में खोले जाएंगे रेस्तरां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -