मुंबई में जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट, पहली बारिश में ही डूबे कई इलाके
मुंबई में जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट, पहली बारिश में ही डूबे कई इलाके
Share:

मुंबई: मुंबई में तेज बारिश का कहर छाया हुआ है। अब आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है। जी दरअसल मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है डिजास्टर मैनेजमेंट और एनडीआरएफ की टीम भी तैनात है। ऐसे में आज दोपहर करीब सवा 12 बजे मुंबई में 4।26 मीटर के हाई टाइड के आने के आसार हैं। इसी के साथ आपको यह भी जानकारी दे दें कि मुंबई में कल सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। जी दरअसल पहली बारिश में ही मुंबई में बीएमसी के दावों की पोल खुल गई। हुआ यूँ कि कई इलाकों में जलजमाव हो गया जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यवस्त हो गया।

इस दौरान कई लोगों के घरों में पानी भर गया। केवल यही नहीं बल्कि लोगों के फ्रिज, कुर्सी, मेज और सारा सामान डूब गए। इसके अलावा मीठी नदी मॉनसून की पहली बारिश में ही उफन गई और नतीजा यह रहा कि आस-पास बने घरों के ग्राउंड फ्लोर डूब गए। लोग बेघर हो गए। पहली बारिश में ही सड़कों को नदी बनते देखा गया। इससे यह साफ़ हो रहा है कि सड़कों से पानी निकालने के इंतजाम एक बार फिर नाकाम हुए हैं।

इस दौरान ही कई इलाके प्रभावित हुए है। जी दरअसल अंधेरी सबवे लबालब भर गया। वहीं किंग सर्कल और माटुंगा में पानी भर गया। नतीजा यह रहा कि लोगों को खराब गाड़ियां खींचते देखा गया। अब मुंबई में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कार्यसमिति का एलान होते ही MP आए ज्योतिरादित्य सिधिंया, कहा- 'राजनीति के लिए नहीं आया, सेवा के लिए आया हूँ'

मध्यप्रदेश दौरे पर हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- 'भाजपा मेरा घर है इसलिए।।।'

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए जितिन प्रसाद तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -