मुंबई में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, पकड़े गए चारो आरोपी
मुंबई में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, पकड़े गए चारो आरोपी
Share:

मुंबई : मुंबई से आए दिन चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में यहाँ से एक बार फिर सामूहिक बलात्कार (Mumbai Gang Rape) की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना को मुंबई के शिवाजी नगर की बताया जा रहा है। जी दरअसल यहां 19 साल की महिला के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। इस मामले को बीते शनिवार (23 जनवरी) सुबह चार से साढ़े चार बजे के बीच का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है चारों आरोपियों में से तीन को शनिवार के ही दिन गिरफ्तार किया गया। चौथे आरोपी को आज (रविवार, 23 जनवरी) गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में की जानकारी शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पैक्टर अर्जुन राजने ( Sr Inspector Arjun Rajane, Shivaji Nagar police station) ने दी है। बताया जा रहा है महिला कैटरिंग का काम करती है। बीते शनिवार की सुबह शिवाजी नगर के बैगनवाडी ओल्ड बस डिपो से वह अपने घर की ओर जा रही थी। वहीं चार आरोपियों में से एक आरोपी महिला को पहचानता था। ऐसे में ओल्ड बस डिपो के पास पहले से खड़े उस आरोपी ने संबंधित महिला को रोक कर पूछा कि 'वो इस समय कहां से आ रही है?' इस दौरान जब महिला ने उसे बताया कि 'वो काम से अपने घर जा रही है तो उसने कहा कि वो किसी काम के सिलसिले में उससे कुछ बात करना चाहता है।'

वहीं ऐसा कह कर वो वो महिला को पास ही एक खाली झोपड़ी में ले गया। वहां और भी तीन लोग आ गए। इन चारों ने मिलकर इस महिला के साथ बलात्कार को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से अपनी आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि उसने दुष्कर्म के वक्त अपने आपको छुड़ाने के लिए काफी हाथ-पैर मारे। लेकिन एक आरोपी ने अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया था। इनमें से दो आरोपी उत्तर प्रदेश की ट्रेन पकड़ने के फिराक में थे। हालाँकि पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

उडी लता मंगेशकर के निधन की अफवाह, स्मृति ईरानी बोलीं- 'उनके लिए दुआ करें'

इन राज्यों में खत्म हो रही है तीसरी लहर, तेजी से कम हो रहे मामले

उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी ने मुंबई अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -