मुंबई में गहराया कोरोना संकट, 31 जनवरी के लिए बंद हुए स्कूल
मुंबई में गहराया कोरोना संकट, 31 जनवरी के लिए बंद हुए स्कूल
Share:

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। BMC ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल चालु रहेंगे। मुंबई में स्कूल बंद करने का फैसला ऐसे वक़्त में लिया गया है, जब देश की इस आर्थिक राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

रविवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार के करीब केस दर्ज किए गए थे। एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में, मुंबई के नगर निगम के चीफ, चहल ने कहा कि मुंबई में कोरोना के मामलों में तेजी के बीच, ग्रेड 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिजिकल स्कूल को फिर से शुरू करने का फैसला 31 जनवरी, 2022 तक के लिए टाल दिया गया है। कक्षा 9 या उससे ऊपर के छात्र सिर्फ टीकाकरण के उद्देश्य से स्कूल जा सकते हैं। भारत ने सोमवार से 15 से 18 वर्ष की उम्र के लोगों का टीकाकरण आरंभ किया है।

BMC को उम्मीद है कि जनवरी के आखिर तक 15 से 18 वर्ष के सभी 4.5 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। दो हफ्ते की अवधि में मुंबई में संक्रमण दर 1 फीसद से बढ़कर 17 फीसद हो गई है। रविवार को, मुंबई में 8,000 से अधिक नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। 

ओमीक्रॉन संस्करण के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शेड्यूल किया गया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय वायु खेल नीति का मसौदा जारी किया

महिलाओं के खिलाफ अपराध: 2021 में करीब 31,000 शिकायतें मिलीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -