शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी के साथ हुआ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी के साथ हुआ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Share:

मुंबई: मुंबई से एक बड़ी खबर आई है। जी दरसल यहाँ एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले को मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है। यहाँ एक महिला असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इस मामले में पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि शादी का वादा कर पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ संबंध बनाए और इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया। यह सब होने के बाद ब्लैकमेल कर अन्य दो लोगों ने भी पुलिसकर्मी के साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी ने शादी के बहाने महिला असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर के साथ बलात्कार किया था।

बताया जा रहा है आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और फिर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। यह सब होने के बाद आरोपी ने अपने दो और दोस्तों को भी ये वीडियो भेज दिया और उन्होंने भी ब्लैकमेलिंग के जरिए पीड़िता को शिकार बनाया। इस मामले में बीती 11 जून को पीड़िता ने पूरी आपबीती मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में बताई और फिर पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है और महिला पुलिसकर्मी और उसके बीच सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए, और आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए मुंबई के पवई इलाके में आया और उससे शादी करने का वादा भी किया था।

इस बीच आरोपी ने पीड़िता के साथ अपने निजी क्षणों का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। अब पुलिस का कहना है, ''जीरो एफआईआर के तहत मामला पवई थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।''

जल्द शुरू होगा शो पवित्र रिश्ता 2.0, यह मशहूर अभिनेता बनेगा मानव

अगर काबू में रहा कोरोना, तो अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

चरस का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस नायरा, अब मिली जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -