मुंबई पुनः बना रणजी ट्रॉफी का चैंपियन, सौराष्ट्र को हराया
मुंबई पुनः बना रणजी ट्रॉफी का चैंपियन, सौराष्ट्र को हराया
Share:

मुंबई: रणजी ट्रॉफी के तहत मुंबई के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में शुक्रवार को तीसरे दिन ही मुंबई क्रिकेट टीम ने सौराष्ट्र की टीम को हरा दिया है. इस जीत के साथ ही मुंबई क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को हारकर 41वीं बार खिताब पर कब्जा किया है. इस दौरान मैच में मुंबई ने सौराष्ट्र को पारी और 21 रनों से शिकस्त देकर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा.

मुंबई क्रिकेट टीम के द्वारा सौराष्ट्र की टीम को हराने में प्रमुख भूमिका निभाई है टीम के प्रमुख गेंदबाजों ने. मुंबई ने सौराष्ट्र पर पहली पारी के आधार पर 135 रनों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया और पूरी टीम को 115 रनों पर ढेर कर पारी और 21 रनों से जीत हासिल की। बता दे की इस मैच में मुंबई की टीम की और से सर्वाधिक विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए.

रणजी ट्रॉफी के तहत मुंबई के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई टीम के शार्दुल ठाकुर ने सौराष्ट की टीम के पांच प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुंबई की पहली पारी में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -