पानी-पानी हो गया महाराष्ट्र, आज इन जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश
पानी-पानी हो गया महाराष्ट्र, आज इन जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश
Share:

मुंबई: मुंबई में बीते बुधवार को लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही, और ऐसा होने के चलते कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। बताया जा रहा है इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई, और इसके चलते ट्रेन सेवा प्रभावित रही। यहाँ उम्‍बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा को रोक दिया गया और इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज फिर से मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जी दरअसल IMD ने राज्य के 5 जिलों के लिए आज भी रेड अलर्ट जारी किया है।

इस लिस्ट में कोल्हापुर, पुणे, सातारा, रायगढ़, रत्नागिरी शामिल है। वहीँ राज्य के जालना, बीड, नांदेड़, लातूर, परभणी, हिंगोली, सातारा, पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में भी आज यानी गुरुवार को जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीँ आज मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आप सभी को बता दें कि बीते मंगलवार रात से बुधवार रात दस बजे तक कसारा में 207 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जिसमें से 45 मिमी बीते एक घंटे में हुई।

वहीँ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों का कहना है कि, 'मुंबई में बुधवार को सुबह आठ बजे के बाद दस घंटे के भीतर 68.72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 58.75 मिमी और 58.24 मिमी बारिश दर्ज की गयी। दोपहर में बारिश कुछ कम हुई थी लेकिन रात में फिर से तेज हो गई।' केवल यही नहीं बल्कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तो बीते बुधवार को मुंबई के लिए ‘रेडअलर्ट’ जारी किया था जिसका मतलब था कि बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पुलिस ने की राज कुंद्रा के ऑफिस पर रेड, 20-25 साल की लडकियां बनती थीं निशाना

क्या लिखा है आज आपकी किस्मत में, यहाँ जान लीजिये अपना राशिफल

मदुरै मीनाक्षी मंदिर में पार्वती के लिए बनाया जाएगा मिट्टी का फ्लोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -