मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक-दूसरे से टकराईं 6 गाड़ियां
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक-दूसरे से टकराईं 6 गाड़ियां
Share:

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हाल ही में एक भीषण हादसा हुआ है। मिली जानकारी के तहत यहाँ खोपोली के पास बोर घाट में यह दुर्घटना हुई और इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। यह हादसा आज यानी 18 अक्टूबर, सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है पुणे से मुंबई की तरफ जाने वाली लेन पर मुर्गे-मुर्गियों को ले जाने वाले टेम्पो ने आगे चल रहे टेम्पो को धक्का मारा। इसी बीच एक-दो नहीं बल्कि छह गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं और इनमें दो टेम्पो, दो कार, प्राइवेट बस और ट्रेलर शामिल रहे। इस दौरान मुर्गे-मुर्गियां ले जाने वाले टेम्पो और ट्रेलर के बीच स्विफ्ट कार तो चकनाचूर ही हो गई।

बताया जा रहा है इस हादसे के चलते कुछ देर तक ट्रैफिक जाम हो गया और अब ट्रैफिक खत्म हो चुका है। इस हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार में दो लोग फंसे हुए थे और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों की ही मौत हो गई। उसके बाद कार से उन दोनों के शव उतारे गए और आगे की प्रक्रिया के लिए उन्हें खोपोली नगरपालिका अस्पताल भेजा गया। वहीं टेम्पो में भी एक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है इस दुर्घटना की वजह से मुंबई की ओर जाने वाली लेन में कुछ देर तक ट्रैफिक रूक गया था। ऐसे में डेल्टा फोर्स, आईआरबी, देवदूत, महामार्ग पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।

यह कोई पहला हादसा नहीं है बल्कि इसी तरह की भीषण दुर्घटना पुणे के पास ही पिंपरी-चिंचवड में भी हुई। यहाँ पुराने मुंबई-पुणे महामार्ग पर पुणे से मुंबई जाते हुए आकुर्डी के पास तेज रफ़्तार से बाइक अचानक डिवाइडर से टकराई। इससे बाइक पर सवार आर्यन परमार और श्वेता गजबे की मौत हो गई।

चलती कार में लॉक हुआ स्टेयरिंग, दर्दनाक हादसे में महिला डॉक्टर की मौत

जशपुर घटना के मृतक के परिजनों को मिलेगा 50 लाख मुआवज़ा, राज्य सरकार ने किया ऐलान

दुर्गा विसर्जन में जा रहे कई लोगों को तेज रफ़्तार कार ने कुचला, 4 की मौत, 16 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -