मुंबई पुलिस ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, कहा- 'आज मैं ऊपर क्योंकि मास्क है नीचे'
मुंबई पुलिस ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, कहा- 'आज मैं ऊपर क्योंकि मास्क है नीचे'
Share:

मुंबई पुलिस आए दिन अपनी बेहतरीन पोस्ट के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। ऐसे में अब एक बार फिर से मुंबई पुलिस ने दिलचस्प पोस्ट के जरिए लोगों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है जैसा वह हमेशा करती है। मुंबई पुलिस के पोस्ट हमेशा लोगों को प्रभावित करते हैं, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार पर रोक लगाई जा सके। अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक पोस्ट किया है जो बड़ा कमाल का है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट में मुंबई पुलिस ने मनीषा कोइराला की फिल्म खामोशी के फेमस गाने “आज मैं ऊपर, आसमां नीचे” का इस्तेमाल किया है।

इस पोस्ट में मुंबई पुलिस ने लिखा है कि, 'आज मैं ऊपर क्योंकि मास्क है नीचे।' आप देख सकते हैं इस पोस्ट के जरिए मुंबई पुलिस ने ये समझाने की कोशिश की है कि मास्क को सही से पहना जाए, जिससे कोरोना को खामोश रखा जा सकेगा। वैसे मुंबई पुलिस की इस पोस्ट को बेहतरीन बताया जा रहा है।

मुंबई पुलिस की इस पोस्ट का मकसद यह है कि जब तक आप मास्क पहने हुए हैं, तब तक सब सही है। लेकिन मास्क ढंग से न पहनने की वजह से किसी की भी जान खतरे में पड़ सकती है। वैसे लोगों को मास्क की अहमियत समझाने के लिए मुंबई पुलिस ने हर बार ही क्रिएटिव तरीका अपनाया है। वैसे हर कोई इस समय मुंबई पुलिस की जमकर तारीफ कर रहा है। इस बार एक बार फिर से मुंबई पुलिस अपनी क्रिएटिविटी के जरिए लोगों को मास्क की अहमियत समझाने में लगी है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में जनवरी में आई 87 प्रतिशत की गिरावट: UNWTO

बंद घर में मृत मिला पूरा परिवार, फंदे पर लटका था पति, पत्नी-बच्चों के शव बेड पर

अमेरिका में शुरू हुआ मॉडर्ना का कोरोना वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -