गिरफ्तार हुए 'उल्लू कंपनी' के मालिक विभु अग्रवाल, लगा यौन शोषण का आरोप
गिरफ्तार हुए 'उल्लू कंपनी' के मालिक विभु अग्रवाल, लगा यौन शोषण का आरोप
Share:

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह इस समय मुश्किलों में घिरे हुए हैं। मिली जानकारी के तहत उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दायर किया है। जी दरअसल विभु अग्रवाल पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, और इसी के कारण मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी मामला दायर हुआ है।

जी दरअसल विभु अग्रवाल की प्रोडक्शन कंपनी का नाम उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड है। आपको पता ही होगा कि यह कंपनी एडल्ट कंटेट बनाने के लिए जानी जाती है। इस मामले के बारे में मुंबई पुलिस का कहना है कि- ‘पुलिस ने फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।’

आप सभी को हम यह भी बता दें कि साल 2013 में विभु अग्रवाल ने ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी और इसके बाद साल 2019 में उन्होंने उल्लू ऐप लॉन्च किया। जी दरअसल इस ऐप पर हिंदी-अंग्रेजी में बोल्ड कंटेंट भी है और केवल हिंदी-इंग्लिश ही नहीं भोजपुरी, पंजाबी, तमिल, मराठी और तेलुगु जैसी भाषाओं में भी इस ऐप पर एडल्ट फिल्में देखने के लिए मिलती हैं।

G20 मंत्री ने साइबर सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

मेक्सिको ने हथियारों की तस्करी को लेकर अमेरिकी बंदूक निर्माताओं पर दायर किया मुकदमा

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने डॉ रेड्डीज लैब के साथ वैक्सीन उत्पादन पर की चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -