मुंबई: आज गणपति विसर्जन के पहले हाई अलर्ट पर पुलिस
मुंबई: आज गणपति विसर्जन के पहले हाई अलर्ट पर पुलिस
Share:

गणेश उत्सव का आज आखिरी दिन है, ऐसे में आज बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। आप सभी को बता दें कि आज गणपति विसर्जन के पहले मुंबई पुलिस ने पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आज मुंबई पुलिस विसर्जन के पहले हाई अलर्ट पर है। आप सभी को हम पहले ही बता चुके हैं कि कुछ समय पहले ही पकड़े गए संदिग्ध आंतकवादियों की घटना के बाद महानगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बारे में जानकारी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने दी है।

बीते कल ही मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े और पर्दाफाश किए गए आंतकवादी षड़यंत्र के सिलसिले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि गणेश चतुर्थी और गणेश उत्सव के दस दिन के बाद आज बप्पा की विदाई होने वाली है और उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आज ही गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा। आप सभी जानते ही होंगे कि कोरोना महामारी के कारण इस साल गणेश उत्सव का रंग हर साल की तरह नहीं रहा। वहीँ कोरोना के फैलने के खतरे को देखते हुए बप्पा के विदाई में निकलने वाले जुलूस पर भी रोक लगा दी गई है।

वहीँ बीते शनिवार को मुंबई पुलिस के प्रवक्त्ता और उपायुक्त एस चैतन्य ने बताया कि, 'अहम प्रतिष्ठानों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, 'संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस के गश्ती के अलावा गणेश विसर्जन वाले स्थान पर भी पुलिस की भारी तैनाती रहेगी। मुंबई पुलिस किसी भी तरह के आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त रौशनी, क्रेन, गोतखोरों, एंबुलेंस एवं दमकल गाड़ियों की इंतजाम पहले से किए हुए रहेगी।' इसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की तीन कंपनियां, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की एक कंपनी, 500 होमगार्ड और 275 कांस्टेबल्स की तैनाती शहर में की गई है।

'सोनिया बोलीं- सॉरी अमरिंदर', कैप्टन बोले- 'सिद्धू गलत आदमी हैं,पार्टी को बर्बाद कर देंगे'

आखिर कौन होगा पंजाब का नया मुख्यमंत्री, रेस में ये नाम हैं शामिल

इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा का विसर्जन, यहाँ जानिए पूरी विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -