महाराष्ट्र: साकीनाका दुष्कर्म के बाद पुलिस ने जारी किया 'ऑपरेशन कवच', जानिए क्या है?
महाराष्ट्र: साकीनाका दुष्कर्म के बाद पुलिस ने जारी किया 'ऑपरेशन कवच', जानिए क्या है?
Share:

मुंबई: साकीनाका में हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद से मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। अब मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए आदेश जारी कर दिए हैं। मिली जानकारी के तहत अब पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने इसके लिए विभाग को 11 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है इसमें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और पुलिस गश्त प्रणाली, निगरानी और चौकसी पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसी के साथ मुंबई में घूमने की जगह, धार्मिक स्थलों और सुनसान स्थानों पर क्यूआर कोड और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मुंबई महानगर पालिका वार्ड अधिकारी को पत्र लिखेंगे। वहीँ थाना प्रभारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि बीएमसी से बातकर शौचालयों में बिजली का इंतजाम कराएंगे। इसके अलावा मुंबई पुलिस ट्रैफिक विभाग को सड़क किनारे पड़े लावारिस वाहन जब्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


'ऑपरेशन कवच' के तहत जारी होने वाले सुरक्षा के 11 कदम-

* कंट्रोल रूम में महिला संबंधित कॉल आने पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

*सूनसान और अंधकार वाली जगहों पर लगातार स्थानीय पुलिस व विशेष पुलिस टीम गश्त लगाएगी।

*सूनसान जगहों पर बीएमसी की मदद से बिजली और सीसीटीवी का इंतजाम किया जाएगा।

*सूनसान जगहों पर क्यूआर कोड सिस्टम लगाना होगा।

*सार्वजनिक महिला शौचालयों में बिजली और परिसर में बिजली की व्यवस्था होगी।

*गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों से तुरंत पूछताछ होगी और उनकी पहचान पत्र की जांच होगी।

*रात्रि गश्त के दौरान महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल मदद देंगे।

*नशेड़ियों के खिलाफ धड़पकड़ होगी।

*सड़कों, सूनसान गलियों में पड़ी लावारिस वाहनों के चालकों की खोज/वाहनों की जब्ती होगी।

*महिलाओं से जुड़े मामले के आरोपियों की लिस्ट बनाकर और ट्रैक रखने का काम भी होगा।

इसके अलावा मुंबई के रेलवे स्टेशनों के बाहर रात 10 से सुबह 7 बजे तक मोबाइल पुलिस वैन की तैनाती होगी। इस दौरान अकेली महिला को देखकर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उस महिला से पूछताछ करेगी। अगर वह जरूरतमंद होगी, तो तुरंत उसकी मदद की जाएगी। 

इंग्लैंड सीरीज रद्द होने पर आया कप्तान कोहली का बयान, कहा- "दुर्भाग्य है कि हमें जल्दी UAE आना पड़ा।।।"

'खतरों के खिलाड़ी 11' के इस खिलाड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, बनाया शो का विनर

आप भी जानिए क्या है IPL 2021 में RCB की नीली जर्सी का राज, KKR के खिलाफ पहले ही मैच में दिखेगा अलग अंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -