मुंबई पुलिस पर गहना ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'उन्होंने राज और एकता का नाम लेने के लिए कहा'
मुंबई पुलिस पर गहना ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'उन्होंने राज और एकता का नाम लेने के लिए कहा'
Share:

अडल्ट फिल्म रैकेट में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने हाल ही में मुंबई पुलिस को कटघरे में ला दिया है. जी दरअसल अदाकारा ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लिए कहा। गहना वशिष्ठ ने यह आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी के महीने में उनके कहा था कि ''वो अपने बयान में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लें, लेकिन उन्होंने (गहना वशिष्ठ) ने ऐसा करना से इनकार कर दिया।'' एक मशहूर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में गहना वशिष्ठ ने यह दावा किया है कि, 'मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार ना करने के एवज में उनसे 15 लाख रुपए भी मांगे थे।'

गहना का कहना है पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगी। केवल यही नहीं बल्कि गहना वशिष्ठ ने यह भी कहा है कि 'मैंने पुलिस वालों को पैसे नहीं दिये क्योंकि मैंने सोचा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड सामग्रियां थीं ना कि पोर्न। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'

इन सभी के अलावा गहना वशिष्ठ का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। वहीँ उसके बाद गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें चार महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। 4 महीने जेल में रहने के बाद गहना वरिष्ठ को जमानत मिल गई थी। जी दरअसल उन्हें दो मामलों में जमानत मिली है। वहीँ अब इसी हफ्ते उनके खिलाफ तीसरा केस दर्ज किया गया है। दिए गए इंटरव्यू में गहना विशिष्ठ ने कहा था कि, 'उन्होंने बोल्ड वीडियोज में एक्टिंग की है। यह वीडियो राज कुंद्रा के मोबाइल ऐप 'HotShots' के लिए बनाए गये थे।'

क्या कर रही है केरल की सरकार? लगातार पांचवें दिन मिले 20 हजार से अधिक केस

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल: इस राशि के लोग दोस्तों के साथ न निकले घूमने हो सकती है बड़ी दुर्घटना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -