मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े गए दो तस्कर
मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े गए दो तस्कर
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले की मनोर पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच ने मुंबई में दहशत फैलाने का प्रयास करने वालों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पालघर जिले की पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन AK-47 राइफल, 63 जिंदा कारतूस, 4 देसी पिस्टल और रिवाल्वर के साथ बड़े पैमाने पर ड्रग्स (जिनमें हीरोइन, मॉर्फिन और ब्राउन शुगर शामिल है) बरामद किए गए हैं।

महाराष्ट्र में इसी महीने की 21 तारीख को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में मुंबई से सटे पालघर जिले से हथियारों की खेप और ड्रग्स बरामद होने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई  जा रही है कि चुनाव के पहले बड़े पैमान में ड्रग्स और हथियार मुंबई पहुंचा कर मुंबई की कानून व्यवस्था को भंग करने की साजिश रची जा रही थी।

इसके अलावा पंजाब के अमृतसर जिले से भी सोमवार रात पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और ड्रग्स के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से एके 47 राइफल, 5 पिस्टल और 4 किलो हेरोइन बरामद हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमृतसर के कस्बा जंडियाला में गुरदासपुरियां ढाबे पर STF और तस्करों के बीच मुठभेड़ भी हुई। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

धारा 370: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को आदेश, कहा- 4 हफ़्तों में दाखिल करें जवाब

बतौर गृह मंत्री अमित शाह का पहला बंगाल दौरा आज, एनआरसी पर देंगे व्याख्यान

यहाँ होता है रेप से पैदा होने वाले बच्चों का सौदा, लड़के की कीमत 87 हज़ार और लड़की की ....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -