संजय राउत को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, खुद को बताया कंगना का प्रशंसक
संजय राउत को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, खुद को बताया कंगना का प्रशंसक
Share:

मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राजयसभा सांसद संजय राउत को सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर धमकी देने वाले एक शख्स को शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया गया है। इस व्यक्ति ने दावा किया है कि वह एक्ट्रेस कंगना रनौत का प्रशंसक है। मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस की सहायता से पलाश घोष को राउत को धमकी देने के जुर्म में शुक्रवार तड़के टॉलीगंज स्थित आवास से अरेस्ट कर लिया। 

घोष ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर संजय राउत को ''गंभीर परिणाम'' भुगतने की चेतावनी दी थी। मामले में मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और पलाश को गिरफ्तार कर लिया। एक सूत्र ने बताया है कि, ''उसे शहर की कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा जहां मुंबई पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड देने का आग्रह करेगी।'' शिवसेना नेता राउत और एक्ट्रेस रनौत के बीच बीते कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है।

मुंबई की तुलना जब कंगना रनौत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से की थी, उसके बाद शिवसेना नेता और कंगना के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई। संजय राउत ने कंगना को 'हरामखोर' तक कह डाला था। उनकी इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना हो रही थी। इस बीच, कंगना से वापस उनके घर मुंबई आने से पहले ही BMC ने उनसे दफ्तर को तोड़ दिया। 

बिहार में बरसेंगी सौगातें, अगले 10 दिनों में कई योजनाएं शुरू करेंगे पीएम मोदी

रथ-अग्निकांड पर सीबीआई की नजर, जानिए क्या होगा अगला कदम

रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik-V की पांच करोड़ डोज खरीदेगा ब्राज़ील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -