मुंबई की MTNL ईमारत में भड़की भीषण आग, 100 से अधिक लोगों की जान मुश्किल में ...
मुंबई की MTNL ईमारत में भड़की भीषण आग, 100 से अधिक लोगों की जान मुश्किल में ...
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार को एक मल्टिस्टोरी बिल्डिंग में अचानक आग लग गई है। यह ईमारत एमटीएनएल की बताई जा रही है, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। बांद्रा में स्थित 9 मंजिला इमारत में आग लगने के बाद पूरे इलाके धुंएं का गुबार पैदा हो गया है। 

बताया जा रहा है कि इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल पर आग लगी है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है, हालाँकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। इमारत में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। हालाँकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। 

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई में ही ताजमहल और डिप्लोमैट होटल के निकट चर्चिल चैंबर बिल्डिंग में आग भड़क गई थी। दमकल के कर्मचारियों ने 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। 

IMF के अगले MD हो सकते हैं रघुराम राजन, रेस में सबसे आगे हैं नाम

सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी की भी कमज़ोर शुरुआत

क्या 'वंदे मातरम' को मिलेगा राष्ट्रगान का दर्जा ? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -