मुंबई, पुणे, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिन तक हो सकती है बारिश

मुंबई: मौसम दिन पर दिन करवट ले रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र में भी मौसम ने करवट बदली है जिसकी वजह से ठंड बढ़ी है। जी दरअसल राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। जी दरअसल दक्षिण मध्य अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। मराठवाड़ा और विदर्भ के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने के बारे में कहा जा रहा है। बीते 24 घंटों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और मराठवाड़ा में कई जगहों पर हल्की बारिश होने के बारे में कहा जा रहा है। यहाँ बारिश का वातावरण बनने से राज्य के कई हिस्सों में ठंड अचानक गायब हो चुकी है।

बताया जा रहा है मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में अच्छी सर्दी थी। वैसे जनवरी की शुरुआत में महाराष्ट्र में ठंड का असर कुछ कम हुआ था। जी दरअसल समुद्र से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण राज्य में ठंड का असर काफी कम हो गया है। वहीं बेमौसम बरसात वाले वातावरण की वजह से प्याज उत्पादक किसानों की फसल काफी हद तक प्रभावित हुई है। अब अगर मौसम विभाग की माने तो कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में आगामी 9 जनवरी तक बारिश का वातावरण रहेगा।

वहीं मराठवाड़ा और विदर्भ में 8 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। ठीक ऐसे ही 7 जनवरी तक कोंकण,गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। कहा जा रहा है आने वाले 7 से 9 जनवरी के दौरान रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग,पुणे ,नगर, कोल्हापुर, सतारा और सांगली। इसी के साथ 8 जनवरी को नाशिक, औरंगाबाद और 8 और 9 जनवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, धुले, नंदूरबार और जलगांव के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र ने अभी तक नहीं मिला कोई बर्ड फ्लू मामला, फिर भी जारी किया गया रेड अलर्ट

ओंकारेश्वर बांध पर बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना

कंजर समाज के डेरों पर हमला कर 35 महिलाओं और बच्चों को उठा ले गए ग्रामीण

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -