मुंबई के मानखुर्द में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर
मुंबई के मानखुर्द में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर
Share:

मुंबई: मुंबई के मानखुर्द में भयंकर आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। आग किस कारण लगी है, इसका अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आग लगने से उठते 10 से 15 फीट के धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।

इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि यह आग दोपहर में लगभग 2.44 बजे लगी। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है। अभी तक आग के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस संबंध में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। बता दें कि मानखुर्द क्षेत्र मुंबई का एक उपनगरीय क्षेत्र है। यहां स्थित एक कबाड़ गोदाम में यह भीषण भड़की है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना अपराह्न लगभग पौने तीन बजे मानखुर्द के मांडला इलाके की है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में आग भड़क गई। यह लेवल-3 (भीषण) आग है। 11 दमकल गाड़ियों को अभी यहाँ काम पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

BSNL, MTNL को बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं: दूरसंचार मंत्रालय ने लोकसभा को बताया

उभरते क्षेत्रों के बहुत कम कॉरपोरेट्स ने भारतीय रिज़र्व बैंक के लिए एकमुश्त ऋण किया पुनर्गठन

जनवरी में चौथे महीने के लिए भारत का सेवा क्षेत्र बढ़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -