56 घंटे बाद बुझाई जा सकी मुंबई के माल में भड़की आग, 2000 करोड़ की संपत्ति हुई ख़ाक
56 घंटे बाद बुझाई जा सकी मुंबई के माल में भड़की आग, 2000 करोड़ की संपत्ति हुई ख़ाक
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के एक मॉल में शुक्रवार से भड़की आग को कड़ी मेहनत से रविवार की सुबह तक बुझा दिया गया है। हालांकि, अभी भी कूलिंग ऑपरेशन जारी हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने कहा कि सिटी सेंटर मॉल में आग लगने के 56 घंटे बाद 5.08 बजे बुझाई जा सकी। एक फायर अधिकारी ने बताया कि, "चूंकि मॉल में कई दुकानों में कई दहनशील वस्तुएं मौजूद थी, जैसे मोबाइल फोन की बैटरी, चार्जर और तार।"

बता दें कि नागपाड़ा क्षेत्र में मॉल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार दोपहर 8.53 बजे स्तर 1 (छोटी आग) के रूप में एक दुकान में आग भड़क गई थी।  यह आग जल्द ही अन्य मंजिलों में फैल गई और पूरे मॉल को चपेट में ले लिया। शनिवार को एक MFB अधिकारी ने कहा कि आग को काबू में लाने के लिए 250 से ज्यादा अग्निशामक और 228 टैंकर तैनात किए गए थे। बता दें कि मॉल चारों तरफ तक़रीबन 400 दुकानों के साथ एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। 

अधिकारी ने कहा कि एक मुख्य समस्या जिसका हमने सामना किया वह यह कि आग की लपटें छत से गिर रही थी, इसी कारण हम धमाके को कम करने के लिए प्रतिबंधों के चलते आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।  मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे स्तर 5 की आग घोषित किया है, जिसमे लगभग 2000 करोड़ रुपए की सामग्री जलकर ख़ाक हो गई थी।  

लॉकडाउन से प्रभावित हुई थी यूनिलीवर की बिक्री, अब वृद्धि की राह पर लौटी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए क्या है रेट

आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार की क्या रहेगी स्थिति?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -