1 दिसंबर से मुंबई की इस लाइन पर भी चलेंगी एसी लोकल ट्रेन, यह है टाइमटेबल
1 दिसंबर से मुंबई की इस लाइन पर भी चलेंगी एसी लोकल ट्रेन, यह है टाइमटेबल
Share:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) की लाइफलाइन के नाम से मशहूर लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Trains) के यात्रियों को अब आरामदायक सफर करने का भी मौका मिलेगा। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर 1 दिसंबर से सेंट्रल रेलवे एयर कंडीशंड लोकल ट्रेनें (Mumbai AC Local Trains) चलाने जा रहा है। कहा जा रहा है शुरुआत में इनकी संख्‍या 12 होगी। वहीं एक रेलवे अफसर का यह भी कहना है कि ये एसी लोकल ट्रेनें हार्बर लाइन पर चलने वाली सभी मौजूदा लोकल ट्रेनों के बदले चलेंगी। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि रविवार और अवकाश वाले दिनों में ये एसी ट्रेनें नहीं चलेंगी।

आप सभी को बता दें कि मौजूदा समय में सीएसएमटी और कल्‍याण के बीच में 10 एसी लोकल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दूसरी तरफ ट्रांस हार्बर लाइन पर 16 एसी ट्रेनें चल रही हैं। इसी के साथ वेस्‍टर्न लाइन पर 20 एसी लोकल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। वहीं सेंट्रल रेलवे ने 1 दिसंबर से मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा की हार्बर लाइन, ट्रांस हार्बर लाइन और बेलापुर नेरुल खारकोपर के चौथे कॉरीडोर पर चलने वाली लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव करने का भी फैसला लिया है। हाल ही में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, 'सभी सीएसएमटी-अंधेरी लोकल ट्रेन सेवाओं और पनवेल-अंधेरी सेवाओं को गोरेगांव स्टेशन तक बढ़ाया जाएगा।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'अफसरों के अनुसार गोरेगांव से और गोरेगांव के लिए लोकल सेवाओं की कुल संख्या 42 से बढ़कर 106 हो जाएगी और बांद्रा से व बांद्रा के लिए सेवाओं की कुल संख्या 86 हो जाएगी, जिससे यात्रियों के लिए नवी मुंबई और सेंट्रल लाइन से यात्रा करना संभव हो जाएगा।'

 

12 एसी लोकल ट्रेन का टाइमटेबल-


V-4 लोकल वाशी से 04:25 बजे चलेगी।

PL-13 लोकल सीएसएमटी से 05:18 बजे चलेगी।

PL-24 लोकल पनवेल से 06:45 बजे चलेगी।

PL-49 लोकल सीएसएमटी से 08:08 बजे चलेगी।

PL-52 लोकल पनवेल से 09:40 बजे चलेगी।

PL-79 लोकल CSMT से 11:04 बजे चलेगी।

PL-78 लोकल पनवेल से 12:41 बजे चलेगी।

PL-111 लोकल CSMT से 14:12 बजे चलेगी।

PL-116 लोकल पनवेल से 15:45 बजे चलेगी।

PL-145 लोकल CSMT से 17:08 बजे चलेगी।

PL-144 लोकल पनवेल से 18:37 बजे चलेगी।

PL-175 लोकल CSMT से 20:00 बजे चलेगी।

शादी के बंधन में बंधे संजय गगनानी, सामने आईं तस्वीरें

कितना खतरनाक है Omicron वैरिएंट ? सबसे पहले अलर्ट करने वाली डॉक्टर ने बताए लक्षण

भारत की पोलैंड पर शानदार जीत, इन खिलाड़ियों ने मुकाबले में किया कमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -