महाराष्ट्र: जल्द इन लोगों को मिल सकती है लोकल में यात्रा करने की अनुमति
महाराष्ट्र: जल्द इन लोगों को मिल सकती है लोकल में यात्रा करने की अनुमति
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र जल्द ही उन लोगों को लोकल में यात्रा करने की अनुमति देने वाला है, जिन्हें कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। जी दरअसल राज्य के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने इस बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'दो या तीन दिनों में फैसला लिया जा सकता है।' जी दरअसल हाल ही में मुंबई के संरक्षक मंत्री शेख ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, 'एक मंत्री के तौर पर मेरा यह भी मानना है कि जिस व्यक्ति की दो खुराकें पूरी हो चुकी हों उसे मुंबई लोकल में यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए, हमने इस बारे में मुख्यमंत्री को भी सूचित किया है।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, ''टास्क फोर्स की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अगले दो से तीन दिनों में मुंबई लोकल पर फैसला लिया जाएगा।'' इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी कहा, 'कैबिनेट की एक बैठक में पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को उपनगरीय ट्रेनों और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों में यात्रा करने की अनुमति देने के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।'

आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया, ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही। वहीँ दूसरी तरफ कोविड-19 की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वेरिएंट के तेजी से फैलने को देखते हुए कुछ प्रतिबंधों को वापस लाया गया। बीते महीने डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले पाए जाने के बाद राज्य ने पांच-स्तरीय छूट योजना को तीन तक कम करके सख्त मानदंड लागू किए गए।

अगर 'मोदी सरकार' ने नहीं, तो किसने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के भाव ?

येमेनी प्रधानमंत्री और अमेरिकी दूत ने संघर्ष विराम पहल पर की चर्चा

केरल सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में इतने दिनों के लिए लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -