मुंबई में होम डिलीवरी के जरिए होगी शराब बिक्री
मुंबई में होम डिलीवरी के जरिए होगी शराब बिक्री
Share:

मुंबई: कोरोना संकट एक बार फिर मंडरा रहा है। ऐसे में कई तरह के बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब इसी क्रम में महाराष्ट्र ने भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है। इस लिस्ट में बार और शराब के ठेके शामिल हैं। यहाँ कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस समय मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर समेत राज्य की सड़कें और बाजार सूने पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुंबई में होम डिलीवरी के जरिए शराब बिक्री की इजाजत दी गई है।

BMC ने शराब की दुकानों को लाइसेंस के मुताबिक बिक्री की इजाजत दे दी है। यहाँ शराब केवल होम डिलीवरी में जाएगी। इसी के साथ डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा यह भी कहा गया है। डिलीवरी का समय सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक निर्धारित है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि शराब के उत्पादन पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी और शराब की फैक्ट्री पहले की तरह काम करती रहेंगी।

इसके अलावा फैक्ट्रियों को यह निर्देश दिया गया है कि प्रोडक्शन यूनिट में काम करने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा खयाल रखा जाएगा। आप सभी को हम यह भी बता दें कि राज्य में पहला वीकेंड लॉकडाउन बीते शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहने वाला है। ऐसे में वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने की घोषणा बीते रविवार को की गई थी और राज्य सरकार ने सप्ताह के अन्य दिवसों में नाइट कर्फ्यू और दिन में निषेधात्मक आदेश लागू करने का ऐलान किया था। अब सप्ताहांत पर लॉकडाउन और अन्य पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

इस गलती के कारण कोरोना की चपेट में आई थी कांची सिंह, जानिए क्या है वो चूक

राहुल द्रविड के बाद दीपिका पादुकोण ने शेयर की ऐसी पोस्ट की फैंस ने कहा- हमें इस गुंडी से प्यार है।।।

महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी पर बोले संजय राउत- 'पूरे देश का ख्याल कीजिए, सिर्फ गुजरात का नहीं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -