जोरदार बारिश से मुंबई का जीवन अस्त-व्यस्त, करंट लगने से तीन की मौत, कई ट्रेनें लेट
जोरदार बारिश से मुंबई का जीवन अस्त-व्यस्त, करंट लगने से तीन की मौत, कई ट्रेनें लेट
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, कल्याण, पालघर और आस-पास के जिलों में हुई जबरदस्त बारिश से जगह-जगह पानी भरने से बीएमसी के नाला सफाई के दावों की पोल खुल चुकी है। इस दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत होने की भी खबर सामने आ रही है। इसके अतिरिक्त बारिश में 5 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। बीएमसी डिजास्टर मैनेजमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, करंट लगने के दो अलग मामलों में तीन लोगों की जान चले गई है।

गोरेगांव के इरवानी इस्टेट में सुबह 7:56 बजे ही चार लोग करंट की चपेट में आ गए थे, जिनमें से अस्पताल में 60 वर्षीय राजेंद्र यादव, 24 वर्षीय संजय यादव को मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे सहित दो लोगों का उपचार चल रहा है। अंधेरी (वेस्ट) में भी सुबह 7:48 बजे 60 वर्षीय काशिमा युडियार की करंट लगने से मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त, महानगर में छह जगह पर घर गिरने के मामले सामने आए। इनमें घायल हुए तीन में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

भीषण बारिश की वजह से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल भी बुरी तरह प्रभावित रही। मुंबई लोकल की तीनों लाइन इससे बेहद प्रभावित हुई। 33 उपनगरीय ट्रेनों के रद्द होने के साथ ही 250 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चलीं। मध्य रेलवे पर विक्रोली-कांजूरमार्ग और ठाणे स्टेशन पर लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमानों के संचालन में सामान्य दृश्यता के कारण औसतन 15 मिनट की देरी रही, जो मुख्य रूप से आने वाली सेवाओं के लिए थी, किन्तु परिचालन काफी हद तक अप्रभावित रहा। 

टोरंटो, नैरोबी और बाली के लिए एयर इंडिया की नॉन-स्टॉप फ्लाइट, जानिए क्या रहेगा किराया

टीचिंग फैकल्टी के पदों पर भर्ती, मिलेगा आकर्षक वेतन

भारत ने चीन से काम किया आयात, ये है कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -