मुंबई: आरे कॉलोनी में फिर दिखा तेंदुआ, पहले भी 9 लोगों पर हो चुका है हमला
मुंबई: आरे कॉलोनी में फिर दिखा तेंदुआ, पहले भी 9 लोगों पर हो चुका है हमला
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में पश्चिमी उपनगर के बीचों-बीच बसे गोरेगांव के आरे कॉलोनी यूनिट 13 में से शुक्रवार तड़के 4 बजे के आसपास एक और तेंदुए पकड़ा गया है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो ये कह पाना कठिन होगा कि ये वही तेंदुआ जिसने पिछले दो महीने में 9 लोगों पर हमला किया है।

बता दें कि अब तक वन विभाग ने 2 तेंदुओं को पकड़ा है। पकड़े गए तेंदुए को संजय गांधी नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। वन विभाग इस बात की छानबीन में लगा हुआ है कि ये कौन सा तेंदुआ है। ये इस इलाके में आया हुआ नया तेंदुआ है, या फिर वही है जिसने पिछले दो माह से 9 लोगों पर हमला किया है। वहीं, आरे कॉलोनी में तेंदुए का खौफ इतना बढ़ गया है कि अंधेरा होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं और सभी बस्तियों में सन्नाटा छा जाता है। 

बता दें कि हाल ही में तेंदुए ने एक 14 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया था। तेंदुए के हमले में किशोर बुरी तरह से घायल हो गया था। इसके पहले बुजुर्ग महिला की तेंदुए से लड़ाई की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिस तेंदुए को देखकर इंसानों की बोलती बंद हो जाती है, वृद्ध महिला निर्मला सिंह ने इस उम्र में भी तेंदुए का डटकर मुकाबला किया और उसे भगा दिया।

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस माह दिल्ली में होगी समाप्त

चूल्हे-चौके के साथ-साथ गांव की महिलाओं ने संभाला ट्रैक्टर का स्टेयरिंग

यूपी में योगी सरकार बढ़ाएगी सैनिक स्कूलों की संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -