मुंबई में IPS अफसर को हुआ कोरोना, स्टाफ के 15 कर्मचारी क्वारंटाइन
मुंबई में IPS अफसर को हुआ कोरोना, स्टाफ के 15 कर्मचारी क्वारंटाइन
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) अफसर की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार देररात पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें शासकीय अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। वे दक्षिण मुंबई में पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को सुबह उनके 15 स्टाफ को क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। वरली से लेकर भाईखला इलाके में कोरोना का प्रकोप जारी है। इसी क्षेत्र में ड्युटी पर तैनात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उस IPS अफसर ने अपनी कोरोना जांच करवाई थी किन्तु उस वक़्त  उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार को जे.जे. अस्पताल के 12 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसी समय आईपीएस अफसर ने भी अपनी जांच करवाई, जो सोमवार देर रात आई। इससे कोरोना की लड़ाई लड़ रहे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि मुंबई में इस वक़्त 211 पुलिसकर्मियों का कोरोना का उपचार जारी है। मुंबई में कोरोना से तीन पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। जबकि पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित 422 पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। सोमवार को पुणे में एक पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत भी हुई। इस प्रकार राज्य में कोरोना से कुल चार पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

कोरोना : इस सीएम को मिली लॉकडाउन में छूट न देने की सलाह

इस राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में छोटे बच्चों ने किया दान

पड़ोसी मुल्क से भारत में घुसी एक और जानलेवा बीमारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -