चेन्नई को मात देते ही मुंबई के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई धोनी की टीम
चेन्नई को मात देते ही मुंबई के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई धोनी की टीम
Share:

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने गुरुवार रात महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2022 के 59वें मैच में 5 विकेट से मात दे दी। इस शिकस्त के साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, वहीं मुंबई ने यह मैच जीतकर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। IPL में MI की यह चेन्नई सुपर किंग्स पर 20वीं जीत थी। मुंबई IPL में दो टीमों के खिलाफ 20 या उससे अधिक जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। CSK के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुंबई के हाथों 22 बार हार का स्वाद चखना पड़ा है।

किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत

मुंबई इंडियंस - 22 बनाम केकेआर
मुंबई इंडियंस - 20 बनाम सीएसके
केकेआर - 20 बनाम पंजाब किंग्स

IPL के 14 वर्षों के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब जीते हैं, वहीं गत चैंपियन CSK 4 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। लेकिन, इस सीजन दोनों ही टीमों की तरफ से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। IPL इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब यह दोनों टीमों में से एक भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी हैं। इससे पहले 2020 में मुंबई और चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को पहले 97 रनों पर समेट दिया और फिर इस स्कोर को 31 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की यह IPL 2022 में कुल तीसरी जीत है। चेन्नई को शिकस्त देने के बाद भी रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर है।

'BCCI को भाजपा सरकार चला रही, जिन्हे क्रिकेट खेलना हो वो पाकिस्तान आएं...', PCB के पूर्व प्रमुख का बयान

T20 वर्ल्ड कप: क्या दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया में मिलेगी जगह ? जानिए क्या बोले सुनील गावस्कर

क्या प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिन्दा रख पाएगी चेन्नई ? टीम रोहित से मुकाबला आज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -