प्राइवेट अस्पताल में हुई ऑक्सीजन की कमी तो BMC ने बढ़ाया मदद का हाथ
प्राइवेट अस्पताल में हुई ऑक्सीजन की कमी तो BMC ने बढ़ाया मदद का हाथ
Share:

मुंबई: नासिक में ऑक्सीजन लीक होने की घटना ने BMC को अलर्ट कर दिया है। अब BMC के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। हाल ही में एक अधिकारी ने यह बताया है कि वे ऑक्सीजन की समस्या पर नजर बनाए हुए हैं। जी दरअसल एक वेबसाइट से बातचीत में BMC का कहना है कि, ''मुंबई नगर निगम का प्रशासन मुंबई के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई पर नजर बनाए हुए है। आपातकाल की स्थिति में ऑक्सीजन उत्पादकों को जल्द सूचित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं।''

वैसे इससे पहले एक प्राइवेट अस्पताल के द्वारा ऑक्सीजन खत्म होने के आपातकालीन मैसेज के वायरल होने से BMC के होश उड़ गए थे। बीते दिनों ही एच. जे घाटकोपर हिंदूसभा अस्पताल का एक कथित आपातकालीन मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा था। उसमे अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर वैभव देवगिरकर ने कथित तौर पर लिखा है- ''नमस्कार सर, हमारे पास शाम के साढ़े छः बजे तक का ही ऑक्सीजन स्टॉक बचा है। हमारे पास पचास मरीज ऐसे हैं जो ऑक्सीजन के हाई फ्लो पर हैं। 11 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हम सुबह से ऑक्सीजन की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक ऑक्सीजन प्राप्त नहीं कर पाए हैं।''

इसी मामले को लेकर अब भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को घेरते हुए कहा है ''आज शाम हिन्दू सभा अस्पताल, घाटकोपर में ऑक्सीजन का संकट आया था। जहां केवल एक घंटे का ही ऑक्सीजन बचा था। ऑक्सीजन रिफिलिंग 8 घंटे लेट थी। महाराष्ट्र सरकार को ऐसे अस्पतालों में ऑक्सीजन स्टोरेज के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।'' अब इसी मुद्दे पर BMC का कहना है कि 'उन्हें जैसे ही पता चला कि एक प्राइवेट अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर आपातकालीन मदद मांगी है, इसके तुरंत बाद ही BMC मदद के लिए पहुंच गई। BMC ने बताया है कि अस्पताल में इलाज करा रहे 60 लोग सुरक्षित हैं।'

महाराष्ट्र में 1 मई तक के लिए लगा लॉकडाउन, बेवजह घूमने पर देना होगा 10 हजार का जुर्माना

हिना खान के पिता के निधन से दुखी हैं राखी सावंत, कहा- 'हम उनके साथ खड़े हैं'

यहाँ जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -