Video: मुंबई में भारी बारिश ने मचाया तहलका, कई इलाके डूबे
Video: मुंबई में भारी बारिश ने मचाया तहलका, कई इलाके डूबे
Share:

मुंबई: मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और इस समय मायानगरी मुंबई के हालात ठीक नहीं है। यहाँ भारी बारिश का दौर जारी है और हर मोहल्ले में पानी का दबदबा दिखाई दे रहा है। बीते शुक्रवार को भी सुबह से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण कई इलाके डूब गए हैं। यहाँ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीँ दूसरी तरफ मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाते हुए कहा है कि, ''शुक्रवार को दिनभर भारी बारिश हो सकती है। रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।''

वही इससे पहले बीते गुरुवार को मुंबई के उपनगर मलाड (पश्चिम) में चार मंजिला इमारत गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई एवं सात लोग घायल हुए हैं। आपको बता दें कि मरनेवालों में आठ बच्चे हैं। वही एक अन्य घटना में बीते गुरुवार शाम दहिसर इलाके में एक मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके पहले बीते बुधवार को मुंबई में दिन भर चली तेज बरसात के कारण रात करीब 12 बजे मलाड (पश्चिम) के मालवणी क्षेत्र में न्यू कलेक्टर्स कंपाउंड स्थित चार मंजिला इमारत ढह गई। आपको बता दें कि यह इमारत अपने बगल की दो मंजिला इमारत पर गिरी।

वही इस हादसे में 11 लोग मारे गए जिनमें आठ बच्चे हैं। बताया गया है कि मरने वालों में एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं। मिली जानकारी के तहत मुंबई पुलिस के क्षेत्रीय उपायुक्त विशाल ठाकुर के अनुसार रात भर चले बचाव कार्य में करीब 15 लोगों को बचाकर निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालाँकि इनमे से एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आपको पता ही होगा कि इस बार मानसून की शुरुआत बहुत तेजी से हुई है और पहली ही बारिश में मुंबई के हाल बेहाल हो गए हैं।

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कोविड अनाथों और विधवाओं के लिए इस योजना का किया एलान

किसानों को राहत! अब हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए, ममता सरकार ने मंत्रीमंडल बैठक में दी अनुमति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -