अकेली थी लड़की तो बुला लिया प्रेमी को, तभी अचनाक आ गई माँ
अकेली थी लड़की तो बुला लिया प्रेमी को, तभी अचनाक आ गई माँ
Share:

आजकल आने वाले अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह मुंबई का है जहाँ एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ पकड़े जाने के डर से फ्लैट से छलांग लगा दी। इस मामले में छलांग लगाने की वजह से लड़की बुरी तरह से घायल हो गई और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में को बीते दिन का ही बताया जा रहा है। आपको बता दें कि यह मामला उपनगरीय क्षेत्र के बेल बाजार इलाके का है और पुलिस का कहना है कि लड़की के माता पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है और केस दर्ज होने के बाद प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इस मामले में बीते दिन दोपहर को मुंबई के कुर्ला में रहने वाली एक किशोरी घर पर अकेली थी उसी दौरान उसने घर पर खुद को अकेला पाकर इसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। जी दरअसल उस समय लड़की की मां किसी काम से बाहर गई थी और लड़की ने मौके का फायदा उठाना चाहा उसने अपने प्रेमी को घर आने को कहा। उस दौरान जैसे ही प्रेमी घर आया वैसे ही लड़की की मां भी घर में आ गई। उसके बाद लड़की डर गई और उसने प्रेमी के साथ फ्लैट से छलांग लगा दी।

पुलिस का कहना है लड़की की आयु 17 साल की है और छलांग लगाने के चलते लड़की को चोट आई है। वहीं बताया जा रहा है लड़की का घर पहली मंजिल पर था और खिड़की से छलांग लगाने के कारण इस लड़की के बायें पैर की हड्डी टूट गई। इस मामले में लड़के की आयु 20 साल की है और उसके खिलाफ वी बी नगर थाने में केस दर्ज किया जा चुका है और उसे गिरफ्त में भी लिया गया है।

दंतेवाड़ा में STF जवान ने खुद को गोली मारकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रंग लगाने के बहाने घर में घुसे चार दरिंदे, युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

होली के दिन युवती का घर से किडनैप कर दुष्कर्म, SP के कहने पर दर्ज हुआ मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -