मुंबई: वीडियो बनाती विदेशी महिला से सरेआम छेड़छाड़, चाँद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब गिरफ्तार
मुंबई: वीडियो बनाती विदेशी महिला से सरेआम छेड़छाड़, चाँद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब गिरफ्तार
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के खार इलाके में कोरियन महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 2 युवक कोरियन महिला को छेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपितों की शिनाख्त मोबीन चाँद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के तौर पर हुई है। वीडियो सामने आने के बाद खार पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 354 के तहत केस दर्ज उन्हें अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ के समय युवती लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान 1000 से अधिक लोग लाइव जुड़े हुए थे।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला एक यूट्यूबर है। उसका नाम म्योची (Mhyochi) है और वह मुंबई में रहती हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह रोड पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक शख्स, महिला के पास आ जाता है और उनकी उम्र पूछता है। महिला द्वारा मना किए जाने के बाद भी वह जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठने के लिए कहता है। महिला उसे इंकार कर देती है। इसके बाद भी आरोपी युवक बार-बार उन्हें परेशान करता है। फिर वह महिला आगे बढ़ जाती है। लेकिन, कुछ दूर जाने के बाद भी आरोपी युवक महिला का पीछा नहीं छोड़ता। आरोपित अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर पीड़िता का पीछा करता है और उन्हें घर छोड़ने को कहता है। मगर यूट्यूबर युवकों को फिर मना कर देती है। महिला कहती हैं, 'मेरा घर पास में ही है। मैं अपने आप चली जाऊँगी।'

 

म्योची ने इस घटना के संबंध में बुधवार (30 नवंबर) को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, 'कल रात स्ट्रीमिंग के दौरान एक शख्स ने मुझे परेशान किया। मैंने काफी प्रयास किया कि मैं बिना बात बढ़ाए, वहाँ से निकल जाऊँ, क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के संबंध में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया।'  

युवक के निर्मम क़त्ल की सजा महज 2 थप्पड़.., मेरठ से सामने आया सनसनीखेज मामला

बहराइच: घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

माँ ने नहीं दिलाया वीआर हेडसेट, बेटे ने मार दी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -