मुंबई में दर्दनाक हादसा: 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 15 लोग जले
मुंबई में दर्दनाक हादसा: 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 15 लोग जले
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल यहाँ आज यानी शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के तहत यहां मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला बिल्डिंग की 20 मंजिला इमारत में आग लग गई। इस मामले में मिली जानकारी के तहत आग 18वें मंजिल पर लगी है और अभी तक 15 लोगों के जलने की खबर है। केवल यही नहीं बल्कि सभी लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जले हुए लोगों में से 12 को जनरल बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यह भी खबर है कि सुबह 7।30 बजे कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल में ये आग लगी और आग बुझाने के लिए 13 फायर इंजन मौजूद हैं। वहीं यहाँ से अब तक आग की वजह पता नहीं चल पाई है, हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं यहाँ अभी धुंआ काफी भर गया है और रेस्क्यू अभियान जारी है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। इस मामले को लेकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने जानकारी दी है। उन्होंने यह बताया है कि, 'भाटिया अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं।

ऐसे में आस पास के हॉस्पिटल से बेड खाली रखने के लिए कहा गया है।' आगे उन्होंने कहा, 'लोगों को इमारत से निकाला जा रहा है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, '18-19वें मंजिल पर आग लगी है। रेस्क्यू टीम को रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, आग पर अब काबू पा लिया गया है।' खैर यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि मुंबई में आए दिन आगे लगने वाले मामले होते रहते हैं जो चौकाने वाले रहते हैं।

सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से खुलेंगे स्कूल

8 महीने बाद एक दिन में 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए केस, इन दो राज्यों में सबसे ज्यादा नए मामले

क्लाइंट संग एक साथ यौन संबंध बनाना चाहते थे 4 Gay, मुंबई में बड़े रैकेट का भंडाफोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -