डॉक्टरों की लापरवाही, करने लगे जिन्दा इंसान का पोस्टमार्टम
डॉक्टरों की लापरवाही, करने लगे जिन्दा इंसान का पोस्टमार्टम
Share:

मुंबई : मुंबई के सायन में चिकित्सकों की लापरवाही का एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल पोस्टमार्टम के लिए निर्धारित चिकित्सक एक जिंदा इंसान का ही पोस्टमार्टम करने की तैयारी में थे। मगर जब इस व्यक्ति ने अपनी आंखें खोलीं तो सभी आश्चर्य में पड़ गए। चिकित्सकों ने उसे गलती से डेड घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने इस घटना के सारे सबूत तुरंत ही मिटा दिए और सभी रिकाॅर्ड नष्ट कर दिए गए। 

मिली जानकारी के अनुसार सायन पुलिस को एक व्यक्ति के बेहोश होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस एसटी बस डिपो के समीप पहुंची और उस व्यक्ति को लेकर लोकमान्य तिलक जनरल हाॅस्पिटल पहुंची। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने इस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस शख्स की मृत्यु को लेकर किसी भी मृत देह को लेकर अपनाए जाने वाले नियमों को भी ताक पर रख दिया गया। इस व्यक्ति के शव को कैजुअलिटी वार्ड में नहीं रखा गया।

उल्लेखनीय है कि डेड बाॅडी को इस वार्ड में करीब 2 घंटे तक रखा जाता है। जिसे कूलिंग आॅफ पीरियड कहा जाता है। माना जाता है कि यहां रिवाईवल की संभावना होती है। मगर देह को सीधे माॅर्चुरी ले जाया गया। देह को सफेद चादर से ढंका गया था। डायरी में एंट्री भी हो चुकी थी। मगर जैसी ही स्ट्रेचर पर ले जाई जा रही देह मर्चुरी के पास पहुंची। स्टाफ को इस व्यक्ति के सांस लेने का आभास हुआ। इसके बाद जब जांच की गई तो वह व्यक्ति जिंदा निकला। इसके बाद सभी एंट्री क्लियर कर दी गई। इस मरीज को ईएनटी विभाग में भेज दिया गया। हालांकि इस व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -