एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया में फैला कोरोना, यहाँ भी संक्रमित पाए गए जमाती
एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया में फैला कोरोना, यहाँ भी संक्रमित पाए गए जमाती
Share:

मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को यहां 5 नए मामलों के मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 22 हो गई है। खास बात यह है कि नए 5 मामलों में से 2 दिल्ली में मरकज के कार्यक्रम से लौटे थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि धारावी में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि इन 5 में से 2 मरीज ऐसे हैं, जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित किए गए तबलीगी जमाक के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। बीएमसी ने बताया कि यह लोग पहले ही राजीव गांधी स्पॉर्ट्स कॉम्पलेक्स में क्वारंटीन किए गए थे। अब उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। BMC अधिकारियों के अनुसार, दोनों जमातियों में से एक धारावी के डॉक्टर बालिगा नगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा पीएमजीपी कॉलोनी का है। वहीं नए सामने आए पांच मामलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इनमे से एक महिला की उम्र 29 वर्ष है, जो वैभव नगर के पहले से ही संक्रमित एक डॉक्टर की पत्नी है, जबकि दूसरी महिला की आयु 31 वर्ष है, जो कल्याणवाड़ी इलाके की निवासी है। आपको बता दें कि एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी में लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। हजारों झुग्गी झोपड़ियों की घनी बस्ती वाले धारावी एरिया में 5 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 22 पहुंच गया है, जिसमें से दो की जान जा चुकी है।

बंदर बुखार ने लोगों को अपना शिकार बनाना किया शुरू, कभी ले चुका है 23 लोगों की जान

खड़ी फसल को देखकर परेशान हो रहे किसान, इस वजह से नहीं कर पा रहे कटाई

HDFC की दो प्रमुख नियुक्ति पर RBI ने लगाई रोक, कहा- पहले CEO नियुक्त करो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -