शिवसैनिकों ने डंडे से की डिलीवरी बॉय की पिटाई, 4 हुए गिरफ्तार
शिवसैनिकों ने डंडे से की डिलीवरी बॉय की पिटाई, 4 हुए गिरफ्तार
Share:

मुंबई: मुंबई में एक डिलीवरी ब्वॉय ने शिवसैनिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जी दरअसल हाल ही में एक डिलीवरी ब्वॉय ने शिवसैनिकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित की बहन ने भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई के बजाय मामले में शिकायत के घंटों की देरी के बाद FIR दर्ज की। वहीँ दूसरी तरफ इस मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने कहा कि, 'पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।' इस मामले को मुंबई के समता नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

यहाँ मुंबई के कांदिवली पूर्व में अमेजन के डिलीवरी ब्वॉय के साथ शिवसैनिकों ने मारपीट की है और इस मारपीट में घायल डिलीवरी ब्वॉय राहुल शर्मा को सिर में 6 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है इस मामले में राहुल की बहन ने आरोप लगाते हुए बताया है कि 5 घंटे के इंतजार के बाद समता नगर पुलिस ने उनकी शिकायत सुनी और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की। दर्ज करवाई गई FIR में संजय मांजरे, विजय निनावे, भाऊ नचनकर और अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीँ दूसरी तरफ कांदीवली पूर्व पोइसर में रहने वाले शिकायतकर्ता राहुल शर्मा का कहना है कि बीते मंगलवार दोपहर को वह अमेजन से आर्डर लेकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बारिश होने लगी तो वह पोइसर शिवाजी मैदान शिवसेना शाखा के बाहर छत के नीचे खड़ा हो गया। इस बीच चंद्रकांत निनावे ने उसके आर्डर के सामान पर पैर रख दिया और राहुल ने जब उन्हें टोका तो चंद्रकांत के साथ दूसरे शिवसैनिकों ने डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मीराबाई चानू को फर्श पर खाना खाते देख इस अभिनेता को नहीं हो रहा यकीन

अरबों रुपयों की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया ओलंपिक खिलाड़ी, मिली ये बड़ी सजा

इनके चक्कर में सोनू सूद को जन्मदिन पर धोने पड़े बर्तन, वीडियो हो रहा वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -