मुंबई: नकली नोट छापने वाले गैंग से जुड़े चार लोग हुए गिरफ्तार
मुंबई: नकली नोट छापने वाले गैंग से जुड़े चार लोग हुए गिरफ्तार
Share:

मुंबई: मुंबई क्राइम टीम ने हाल ही में नकली नोट छापने वाले एक गैंग का खुलासा कर दिया है। जी दरअसल यह वह गैंग है जो नोटों की फैक्ट्री लगाकर बड़े पैमाने पर नोट छापने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है इस गैंग का मुखिया दिन के समय में नोट छापता था और रात के समय में नोटों की सप्लाई किया करता था। ऐसा वह इसलिए करता था ताकि आसानी से नोट चलन में आ पाए। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 7 की टीम ने खुलासा किया है कि उनको गुप्त सूचना मिली थी। उस सूचना में कहा गया था कि, 'ऐसा गैंग मुंबई और आसपास के इलाके में सक्रिय है।' अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो घर से नकली नोट छापकर मुंबई व आसपास के बाजारों में 100 के बदले 200 सौ रुपये देने का काम करते थे।

इस मामले के बारे में बात करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान का कहना है, 'क्राइम ब्रांच यूनिट 7 की टीम को जानकारी मिली थी कि 26 जनवरी शहर में कुछ लोग नकली नोट की सप्लाई करने आने वाले हैं। जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रंगे हाथों पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो लाख 80 हजार रुपये का नकली नोट बरामद किए।' खबरों के अनुसार क्राइम ब्रांच ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम अब्दुल्ला कल्लू खान, महेंद्र खांडसकर, फारुख चौधरी और अमीन शेख है।

बताया जा रहा है इस गैंग का सरगना महेंद्र खांडसकर है। अब तक इस मामले में पुलिस ने महेंद्र खांडसकर के घर से 32 लाख 54 हजार रुपये का नकली नोट बरामद किये है। वहीं कहा जा रहा है कि अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गैंग से और कितने लोग जुड़े हुए थे।

असम राइफल्स के जवानों ने पकड़े 3 उल्फा (आई) कैडर

29 जनवरी से मुंबई में शुरू होंगी 204 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

कैदियों के लिए भेजी गई किताबों को वापस नहीं कर सकते जेल अधिकारी: मुंबई स्पेशल कोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -