शिल्पा शेट्टी को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया मामले को खारिज
शिल्पा शेट्टी को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया मामले को खारिज
Share:

एक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को मुंबई हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जी हाँ, आपको बता दें कि इस केस के खारिज होने से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को राहत मिली है। जी दरअसल यह मामला साल 2007 का है। आप सभी जानते ही होंगे कि शिल्पा एक बेहतरीन अदाकारा है और उन्होंने हमेशा अपने काम से सभी का दिल जीता है। अदाकारा ने अमेरिकन एक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को लेकर काफी सुर्खियां पाईं हैं। आप सभी को बता दें कि मुंबई हाई कोर्ट से इस मामले में शिल्पा को बड़ी राहत मिली है।

जी दरअसल, इस मामले को कोर्ट ने महज लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताते हुए खारिज कर दिया है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि ये मामला साल 2007 का है। जी दरअसल राजस्थान में एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेयर के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा यहां बतौर गेस्ट पहुंची थीं। वहीं इस इवेंट में जब रिचर्ड को शिल्पा स्टेज पर लेकर आईं तो अभिनेता उन्हें हाथों पर किस करने लगे। ऐसा होने के बाद उन्होंने शिल्पा को गले गया और फिर उन्हें गालों पर जबरदस्ती किस करने लगे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस हरकत को इवेंट में रिकॉर्ड किया गया था। केवल इतना ही नहीं बल्कि इस मामले ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। जी हाँ और उस समय इस मामले को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि शिल्पा और रिचर्ड के खिलाफ देश के कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए।

ऐसा होने के चलते दोनों के खिलाफ राजस्थान की एक स्थानीय अदालत में मामला दर्ज हुआ था हालाँकि बाद में केस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला मुंबई के बलार्ड पियर में अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था। एक मशहूर वेबसाइट के अनुसार अभिनेत्री ने अपने वकील मधुकर दलवी के माध्यम से आरोप मुक्त करने की याचिका में कहा कि 'उनके खिलाफ आरोप यह था कि जब उन्हें 'सह-आरोपी' रिचर्ड ने चूमा तो उन्होंने विरोध नहीं किया था।' इसी के साथ अभिनेत्री की याचिका में यह भी कहा गया है कि 'उनके खिलाफ जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनके खिलाफ आवेदन नहीं किया जा सकता।'

किसे बनना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री?, सोनू सूद ने दिया जवाब

बिना मेकअप कमाल नजर आईं श्रद्धा कपूर, खुद शेयर की तस्वीरें

क्या निक के बच्चे की माँ बनने के बाद फिल्मों से दूरी बना लेंगी प्रियंका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -