दोस्त की हत्या कर भागे तीन युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोस्त की हत्या कर भागे तीन युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

मुंबई: आजकल अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह मुंबई का है। यहाँ अपने ही दोस्त की हत्या कर भागे तीन युवकों को मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव से पकड़ा है। बताया जा रहा है मुंबई के आजाद मैदान थाने में यह हत्याकांड दर्ज है और अब इस हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ लिया गया है। इस मामले में इन्हे पकड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राजनगर पहुंची थी। बताया जा रहा है मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया निपटाने में जुटी है।

इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह का कहना है कि, ''सीएसटी के आजाद मैदान थाना क्षेत्र निवासी गौरी चौपाल उर्फ गौरी मंडल ने मई में आजाद मैदान थाना में अपने बेटे राजेश मंडल की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय ने मिलकर उनके बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को पानी टंकी में फेंक दिया था।''

वहीँ आगे उन्होंने बताया मुंबई क्राइम ब्रांच की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को राजनगर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के महिनाथपुर में छापेमारी कर सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिनाथपुर निवासी राजेश मंडल की हत्या मुंबई में प्रेम प्रसंग के शक में हुआ है। वहीँ पुलिस के अनुसार इसी गांव का सुरेंद्र मंडल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था और सुरेंद्र मंडल को शक था कि उसकी पत्नी और राजेश मंडल के बीच प्रेम प्रसंग है।

इस शक के चलते उसने अपने दो साथियों राजकुमार सदाय व शंभु सदाय के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। यह दोनों भी महिनाथपुर के ही रहने वाले हैं और मुंबई में रहते थे। अंत में तीनों ने मिलकर राजेश के सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी टंकी में डाल दिया।

ममता ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ दाखिल की चुनावी याचिका, कोलकाता हाई कोर्ट में सुनवाई आज

नीति मोहन ने शेयर किया अपने बेटे का फोटो, किया नाम का खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को मिली अंतरिम जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -