महाराष्ट्र: 11 दिनों में ही हो गई महीने भर जितनी बारिश, रविवार तक जारी हाई अलर्ट
महाराष्ट्र: 11 दिनों में ही हो गई महीने भर जितनी बारिश, रविवार तक जारी हाई अलर्ट
Share:

मुंबई: मुंबई में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। यहाँ बीते तीन दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। इस समय आलम ये हो चला है कि मानसून के महज शुरुआती 11 दिनों में ही बरसात का आंकड़ा 505 मिलीमीटर के मासिक औसत को पार कर गया है। आपको बता दें कि मुंबई में 565.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। अब यह भी खबरें हैं कि शुक्रवार रात से लेकर मंगलवार तक मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। वहीँ इस दौरान 200 मिमी बारिश होने का आनुमान है। हाल ही में मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रविवार के लिए हाई अलर्ट घोषित किया है।

जी दरअसल कल यानी रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में 24 घंटों में 204.5 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। वहीँ आने वाले मंगलवार तक शहर के कोंकण इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इसी के साथ सांताक्रूज स्थित वेदर स्टेशन के मुताबिक, शुक्रवार रात 8:30 बजे तक 24 घंटों में मुंबई में 107 मिमी बारिश हुई है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ''बंगाल की खाड़ी पर बन रहा कम दबाव वाला क्षेत्र 11 जून शुक्रवार तक पूरा तैयार हो जाएगा। इसके चलते दक्षिण-पश्चिम के मानसून से तेज बारिश आएगी, जो शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबर तक महाराष्ट्र के लगभग हर तटीय क्षेत्र को कवर करेगी।''

इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि शहर के कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने शुक्रवार रात 8:30 बजे तक 24 घंटों में केवल 23.4 मिमी बारिश दर्ज की। खबरें हैं कि भारी बारिश के बाद भी पीने के पानी की सप्लाई करने वाली 7 झीलों में पानी की कमी बनी हुई है। वहीँ एक तरफ बृह्नमुंबई महानगरपालिका एक्शन मोड में आ गई है। अब निचले इलाकों और मीठी नदी के पास रहने वालों को अन्य जगहों पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

अच्छी खबर! जल्द ही अनलॉक होगा सम्पूर्ण भारत, 25 करोड़ तक जा पहुंचा वैक्सीन का आंकड़ा

INOX ने अपने कर्मचारियों और परिवारों के लिए शुरू किया कोविड सुरक्षा कार्यक्रम

शांत माहौल के बीच अचानक हुआ बम विस्फोट, दो जिंदा बम हुए बरामद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -