ब्यूटी अवॉर्ड्स में खूबसूरत नजर आई बॉलीवुड की बालाएं
ब्यूटी अवॉर्ड्स में खूबसूरत नजर आई बॉलीवुड की बालाएं
Share:

बीते रोज मुंबई के होटल पैलेडियम में हुए 6वें वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, अथिया शेट्टी समेत बी-टाउन की कई एक्ट्रेसेस अपने खूबसूरत परिधानों में इठलाती व बलखाती नजर आई। इस दौरान रानी मुखर्जी, निमरत कौर, सोफी चौधरी, तारा शर्मा, तनिषा मुखर्जी, कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस के साथ फवाद खान, डीनो मोरिया और जैकी भगनानी भी इस अवॉर्ड फंक्शन को अटेंड करते नजर आए। इस ब्यूटी अवार्ड में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जो अपने ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ देखी गईं।

बेस्ट फेस के अवॉर्ड से नवाजी गईं अनुष्का ने डिजाइनर गौरी और नैनिका का पेल येलो हॉल्टर नेक गाउन कैरी किया। अनुष्का की तरह सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने डिजाइनर गौरी और नैनिका का आउटफिट चुना। वोग अवॉर्ड के 6वें एडिशन की होस्ट नेहा धूपिया ने इवेंट के लिए डिजाइनर गौरी और नैनिका का कोबाल्ट ब्लू गाउन चुना। इस दौरान यह अभिनेत्रियां इन खूबसूरत परिधानों में बहुत ही सुंदर नजर आ रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -