मरम्मत के चलते कुछ दिनों तक बंद रहेगा मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक रनवे
मरम्मत के चलते कुछ दिनों तक बंद रहेगा मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक रनवे
Share:

मुंबई : मायानगरी में मरम्मत के चलते आज से 30 मार्च तक तक़रीबन 52 दिनों के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक रनवे बंद रहेगा। इससे करीब 5500 फ्लाइट्स प्रभावित होने की संभावना है। इनमें से ज्यादातर को रद्द भी किया जा सकता है। ऐसे में यहां से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वही इस घोषणा के बाद से ही मुंबई जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ गया है।

अब राज्यसभा सांसदों को अवकाश के लिए पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया

सुबह से शाम तक चलेगा कार्य 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर हर घंटे 35 और हर दिन करीब 900 फ्लाइट्स का आवागमन होता है। मरम्मत की वजह से हवाई अड्डे पर रोजाना आने-जाने वाली करीब 200 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी। इनके अलावा मुंबई-गोवा और मुंबई-बेंगलुरु रूट पर रोजाना 15 उड़ान रद्द होंगी। बता दें मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर के शाम 5 बजे तक मरम्मत होगी। इस दौरान मुख्य रनवे पर फ्लाइट्स आती-जाती रहेंगी। 

सबरीमाला मंदिर : सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका पर आज होगी सुनवाई

यात्रियों को होगी परेशानी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य रनवे पर प्रति घंटा 50 फ्लाइट्स को लेने की क्षमता है। वही इस घोषणा के बाद से ही मुंबई जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ गया है। दिल्ली से मुंबई के लिए अगले महीने किराए में फिलहाल 25 से 30% की बढ़ोत्तरी होगी। इस रूट पर रोजाना 32 उड़ानें रद्द रहेंगी। ऐसे में यहां से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विदेश में इलाज करा रहे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ में सुधार

दो युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद मेरठ में तनाव, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

इस वजह से बिल्ली के रास्ता काटने को माना जाता है अपशकुन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -