इलाज कराने आई महिला का डॉक्टर ने बना लिया अश्लील वीडियो, फिर तीन साल तक करता रहा....
इलाज कराने आई महिला का डॉक्टर ने बना लिया अश्लील वीडियो, फिर तीन साल तक करता रहा....
Share:

मुंबई: मुंबई के ईस्ट जोगेश्वरी इलाके के एक 58 वर्षीय डॉक्टर को मेघवाड़ी पुलिस ने शनिवार को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और 27 साल की महिला मरीज के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर 2015 से 2018 तक लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला मरीज ने उसके ब्लैकमेल का प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया, तो आरोपी ने महिला का वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि पहली बार मई 2015 में आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक गई थी। डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन दिया था जिससे वह बेहोश हो गई और फिर आरोपी डॉक्टर ने महिला का एक अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद में उसने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और फिर तीन सालों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान महिला का विवाह हो गया, शादी के बाद भी डॉक्टर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

जब महिला ने उसके पास आने से मना कर दिया तो आरोपी डॉक्टर ने उसका वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिया। जिसके बाद एक दिन महिला के पति ने इस वीडियो को देखा। इसके बाद दंपति ने पुलिस थाने जाकर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। फिलहाल अदालत ने डॉक्टर को 17 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पटना में दो युवकों में खुनी संघर्ष, एक ने चलाई गोली, तो दूसरे ने गोदा चाकू

फेसबुक पर युवक को युवती से हुआ प्यार, कर ली शादी लेकिन दो सप्ताह बाद....

छोटे कपड़े पहनने और शराब पीने को कहता था पति, नहीं मानी पत्नी तो दे दिया तीन तलाक़

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -