आज मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे मुलायम
आज मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे मुलायम
Share:

लखनऊ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी पहुंचकर नामांकन करेंगे। इसके लिए दिनभर तैयारियां चलती रहीं। सपा कार्यालय पर आयोजित होने वाली सभा के लिए भी दिनभर कार्यकर्ता जुटे रहे। मुलायम के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सपा-बसपा गठबंधन ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मुलायम सिंह यादव आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा के शत्रु बोले, लालू ने दिया कांग्रेस में जाने का सुझाव

ऐसे भरे जाएंगे नामांकन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके नामांकन के लिए पार्टी नेताओं ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। वे नौ बजे सैफई से चलकर दस बजे सपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां नामांकन की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद वे 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वे फिर सपा कार्यालय पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। सपा कार्यालय पर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। 

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, रेखा और सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया विवादित बयान

यह नेता रहेंगे मौजूद 

जानकारी के मुताबिक पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मौजूद रहेंगे। लंबे समय बाद मुलायम सिंह यादव मैनपुरी आ रहे हैं। 2014 के चुनाव के बाद वे आखिरी बार 13 जून 2018 को मैनपुरी आए थे। उन्होंने एक सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी थी। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं को बेसब्री से उनके आने का इंतजार था। 

लोकसभा चुनाव: अशोक गहलोत के बेटे को मिला टिकट, राजस्थान सीएम बोले - खुद लड़े अपनी लड़ाई

लोकसभा चुनाव: भारतीय ट्राइबल पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र कांग्रेस में भीतरघात, एक दिग्गज नेता ने किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -