लखनऊ : उत्तरप्रदेश के दादरी में बीसाहेड़ा गांव में हिंसा को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने साजिश कहा है। उन्होंने इस प्रकरण में स्पेशल इंक्वायरी की बात कही है। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव द्वारा यह भी कहा गया कि घटना के कारण उन्हें बेहद दुख हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि वे भारी मन से बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा सदैव सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रैलियां की गई हैं मगर माहौल बिगड़ता जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा कहा गया कि दादरी में जो भी घटनाक्रम हुआ है वह एक तरह की साजिश है। इसमें तीन लोग सम्मिलित हैं। इन लोगों की पहचान कर दी गई है। इन लोगों के नामों की घोषणा की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए घटना वाले स्थल पर विशेष जांच दल भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सांप्रदायिक शक्ति इन युवाओं को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि दादरी के साजिशकर्ताओं वैसे ही हैं, जैसे मुजफ्फरनगर के लिए लोग जिम्मेदार हैं। उनका कहना यह भी रहा कि यह सब प्रदेश सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साजिशकर्ताओं के उद्देश्य में लोगों को सफल नहीं होने देंगे दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।