मुलायम सिंह की तबियत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती
मुलायम सिंह की तबियत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। शनिवार 22 जून को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह को अभी अस्पताल के ऑब्जर्वेशन रूम में भर्ती किया गया। 

बीते दिनों भी उन्हें शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह लोकसभा में शपथ ग्रहण करने व्हील चेयर पर गए थे और उन्होंने तय समय से पहले शपथ ली थी। मुलायम सिंह को इससे पहले 10 जून को भी तबियत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 
 
इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई पहुंचे थे। जहां मुलायम सिंह को इमरजेंसी दो में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि शनिवार को फिर से तबियत ख़राब होने के बाद वे मेदांता अस्पताल पहुंचे। हालांकि, फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है।

'बब्बर' की तरह बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक पर किया 'राज', जानिए कुछ बातें ख़ास

भाजपा नेता बोले, बाबा रामदेव की वजह से योग को दुनिया में मिली पहचान

VIDEO: जब स्मृति ईरानी के पैरों में गिर पड़ी रोती-बिलखती महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -