UP By Election 2020: सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है यह दो बड़े नाम
UP By Election 2020: सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है यह दो बड़े नाम
Share:

लखनऊ: यूपी में तीन नवंबर को सात सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए विपक्षी दल सपा भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब इसी कड़ी में सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जी दरअसल इस लिस्ट में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और जेल में बंद आजम खान का नाम भी शामिल है। इसी के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो। रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा, इन्द्रजीत सरोज, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविन्द चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी चुनाव प्रचार करने वाले हैं।

वैसे सपा के स्टार प्रचारकों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, महबूब अली, शैलेन्द्र यादव ललई, संजय गर्ग, जगदीश सोनकर, इकबाल महमूद समेत कई नेता शामिल हैं। इसी के साथ युवा प्रचारकों के बारे में बात करें तो इसमें सपा के युवा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों में अरविन्द गिरि समाजवादी युवजन सभा, दिग्विजय सिंह देव समाजवादी छात्र सभा, अनीस राजा यूथ ब्रिगेड और डॉ राम करन को शामिल किया गया है।

यह सभी विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा लेंगे। आपको हम यह भी बता दें कि पार्टी ने माता प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र यादव, महबूब अली, शैलेंद्र यादव ललई, संजय गर्ग, जगदीश सोनकर, इकबाल महमूद, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा, जावेद अली खां, राज नारायन बिंद को भी स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, सुनील यादव, लीलावती कुशवाहा, राजपाल कश्यप, श्यामलाल पाल, जुगल किशोर बाल्मीकि के साथ युवा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी उपचुनाव में स्टार प्रचारक हो सकते हैं।

प्रीति जिंटा ने खुद को बताया कोविड टेस्ट क्वीन, जानिए क्यों?

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए लोग, 5 ने गवाई अपनी जान तो 35 हुए जख्मी

इस मशहूर एक्ट्रेस संग शादी करना चाहते हैं एजाज खान, सीनियर्स के सामने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -