मुख्तार अब्बास नकवी बोले- 'शाहीनबाग की तरह भोले लोगों को गुमराह किया जा रहा'
मुख्तार अब्बास नकवी बोले- 'शाहीनबाग की तरह भोले लोगों को गुमराह किया जा रहा'
Share:

आज भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। वैसे आज भारत बंद प्रदर्शन चल रहा है। जी दरअसल नए कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद प्रदर्शन हो रहा है और इसमें कई राजनीतिक दलों को भी समर्थन देते हुए देखा जा रहा है। इस समय किसानों के साथ-साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी सड़कों पर नजर आ रहे हैं और भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। वहीं सरकार और सत्ताधारी बीजेपी विपक्ष पर भारत बंद के बहाने साजिश रचने के आरोप लगा रही है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'जैसे शाहीनबाग में भोले-भाले लोगों को गुमराह किया गया था वैसे ही अब किया जा रहा है।' हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा, 'ज्यादातर पॉलिटिकल पार्टियां इस तरह की आपराधिक साजिश कर रही हैं। जहां देश के गरीबों की तरक्की का मामला हो उसमें कन्फ्यूजन और भय का तड़का लगाकर ये लोग लगातार काम करते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और उसके हताश निराश साथी यह सब काम कर रहे हैं।'

इसी के साथ नकवी ने यह भी कहा कि, 'MSP को लेकर पॉलिटिकल पार्टी और कुछ लोगों ने हौवा खड़ा किया है। कृषि मंत्री और खुद प्रधानमंत्री लगातार इस बारे में जानकारी दे रहे हैं कि एमएसपी से किसी भी तरीके का नुकसान नहीं होगा। भोले-भाले लोगों के कंधों पर बंदूक रखकर काम किया जा रहा है, यही काम शाहीनबाग में भी भोले भाले लोगों को गुमराह करके कुछ लोगों ने किया था और बाद में चोरी-चोरी, चुपके-चुपके वहां पर पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े हुए लोग एंट्री करते रहे थे।' इस तरह उन्होंने और भी कई आरोप लगाए। उनका कहना है यह सब प्रदर्शन के बहाने राजनीति हो रही है।

विकास दुबे पर बन रही फिल्म से सामने आया एक्टर का पहला लुक

'AAP' के नजरबंद वाले आरोपों को दिल्ली पुलिस ने बताया 'सरासर गलत'

पूर्व सांसद लवली आनंद ने किसानों के आंदोलन पर दी सरकार को चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -