'दो दर्जन PM उम्मीदवारों की सूची का इंतज़ार है..', विपक्ष की राजनीति पर नकवी का तंज
'दो दर्जन PM उम्मीदवारों की सूची का इंतज़ार है..', विपक्ष की राजनीति पर नकवी का तंज
Share:

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें विपक्ष के दो दर्जन PM उम्मीदवारों की सूची की प्रतीक्षा है। बता दें कि विपक्ष की तरफ पीएम उम्मीदवारों में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अब अखिलेश यादव का नाम भी जुड़ने लगा है। ऐसे में नकवी ने यूपी के रामपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी फोबिया की सियासी बीमारी से ग्रसित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'मोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी" से पीड़ित लोग शीघ्र ही गायब हो जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "निराशावादी राजनीतिक खिलाड़ियों" का दिखावा पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी को कभी हरा नहीं सकता है। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए नकवी ने कहा कि उन्होंने (विपक्ष) पहले ही दो दर्जन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची बना ली है। नकवी ने आगे कहा कि इसे "वैनिटी विदाउट वैकेंसी" कहा जाता है। नकवी ने कहा कि तमाम "राजनीतिक असहिष्णुता और झूठे और मनगढ़ंत आरोपों" के बाद भी, पीएम मोदी "समावेशी सशक्तिकरण" की प्रतिबद्धता के साथ अथक और लगन से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि मोदी के लिए देश की सुरक्षा और गरिमा 'राष्ट्रनीति' है, जबकि प्रत्येक जरूरतमंद का कल्याण 'राष्ट्रधर्म'। अपने रामपुर दौरे के दौरान, नकवी ने महात्मा गांधी स्टेडियम में "तिरंगा पतंग कार्यक्रम" में हिस्सा लिया, जहां 75 पतंग उड़ाकर तिरंगे को सम्मानित किया गया।

RCP सिंह पर नीतीश के आरोप के बाद मोदी ने दिया करारा जवाब, कही ये बड़ी बात

'सत्येंद्र जैन की तरह होगा मनीष सिसोदिया का हश्र..', भाजपा का AAP पर हमला

CM बोम्मई के चेहरे पर ही कर्नाटक का चुनाव लड़ेगी भाजपा, अटकलों पर लगा विराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -