क्या मुस्लिम विरोधी है मोदी सरकार ? मुख़्तार नकवी ने आंकड़े पेश कर बताई सच्चाई
क्या मुस्लिम विरोधी है मोदी सरकार ? मुख़्तार नकवी ने आंकड़े पेश कर बताई सच्चाई
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए धर्मनिरपेक्षता राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। अपने इस तर्क के लिए केंद्रीय मंत्री ने आंकड़े भी प्रस्तुत किए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख़्तार अब्बास नकवी ने ये बातें कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

नकवी ने रविवार को विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे धर्मनिरपेक्षता को अपना सियासी साधन मानते हैं। जबकि भाजपा इसे एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी मानती है। नकवी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता, भाजपा के लिए एक संवैधानिक और नैतिक प्रतिबद्धता है, किन्तु कुछ सियासी दलों ने इसका इस्तेमाल वोट पाने के लिए किया है। आगे उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार की आवास योजना का फायदा लेने वाले 2 करोड़ लोगों में से 31 फीसद अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, जबकि 12 करोड़ लोगों को दी गई किसान सम्मान निधि में भी 33 फीसद लाभार्थी अल्पसंख्यक समुदाय से ही हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से अल्पसंख्यक वोटों के सियासी व्यापारियों ने अल्पसंख्यकों को ठगने के लिए चाल चली। नकवी ने कहा कि भय का माहौल बनाकर, असहिष्णुता के नाम पर, धर्म का जाल बिछाकर, उनका वोट हथियाने की साजिश रची है। वो लोग अफवाहें फैला रहे हैं।

आज वाराणसी को 5200 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, शुरू करेंगे 64,000 करोड़ की स्वस्थ भारत योजना

'जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं, तब तक जम्मू-कश्मीर में शांति नहीं' - फ़ारूक़ अब्दुल्ला

Video: केजरीवाल की नानी ने कहा- 'बेटा चुनाव आ रहे हैं, अयोध्या जाकर राम जी के दर्शन कर आ'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -